चिंतामणि राज्य और राजकुमार दयावीर - भाग 1 | hindi kahaniya

 चिंतामणि राज्य और राजकुमार दयावीर - भाग 1

यह एक काल्पनिक कथा है। इसका उद्देश्य केवल मनोरंजन और नैतिक संदेश देना है।



पुराने जमाने की कथाओं में एक अलग ही जादू होता है, जहाँ वीरता होती है, नीति होती है और दिल को छू लेने वाले रिश्ते होते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही रोमांचक और नैतिक कहानी लेकर आए हैं जो आपको शुरू से अंत तक बांधकर रखेगी। आइए इस शानदार कथा के पहले भाग को विस्तार से जानते हैं।


1. चिंतामणि राज्य का गौरव और निडर राजकुमार दयावीर

राजकुमार दयावीर
राजकुमार दयावीर


सदियों पहले की बात है, भारतभूमि पर एक बेहद समृद्ध और शांत राज्य स्थित था जिसका नाम था चिंतामणि राज्य। इस राज्य के महाराजा का नाम था महाराजा दृढ़ दृढ़, जो अपनी न्यायप्रियता के लिए जाने जाते थे। लेकिन इस कहानी की असली जान हैं राजा दृढ़ के युवराज, यानी राजकुमार दयावीर।

राजकुमार दयावीर का व्यक्तित्व आम राजकुमारों से बिल्कुल अलग था। वह जितने निडर और धैर्यशाली थे, उतने ही दयावान और दीनदयालु भी थे। 

उनके चर्चे दूर-दूर तक फैल चुके थे, लेकिन उनकी एक खासियत सबसे अलग थी कि उनका प्यार अपनी प्रजा के लिए जितना गहरा था, बुराई और रिश्वतखोरी के खिलाफ उनका गुस्सा उतना ही कठोर था। राज्य के अंदर या बाहर, कोई भी अगर भ्रष्टाचार या धोखाधड़ी,ब्याज में पैसा देकर गरीबों को लूटना, फरेब करने की कोशिश करता, तो दयावीर की सख्ती से नहीं बच पाता था।


 वह लोभ और अन्याय को कभी बर्दाश्त नहीं करते थे, और यही वजह थी कि प्रजा के दिल में उनके लिए अपार सम्मान और प्रेम के साथ-साथ एक शुद्ध डर भी हुआ करता था।

2. युद्ध का प्रस्ताव और राजकुमार दयावीर का समझदारी भरा विरोध

सभा में सन्नाटा छा गया
सभा में सन्नाटा छा गया


कहानी में नया मोड़ तब आता है जब एक दिन महाराजा दृढ़ के मन में अपने राज्य की सीमाओं को और बड़ा करने का विचार आता है।

महाराजा  दृढ़ ने अपनी सभा मंदिर में एक महासभा बैठाई, जिसमें महामंत्र और राज्य के मुख्य दरबारी शामिल थे। राजा ने ऐलान किया कि हम पड़ोसी वैय्यार राज्य पर युद्ध करेंगे, उसे जीतकर अपने राज्य में मिला लेंगे, जिससे हमारी शक्ति और राज्य और हमारिं सीमाएं बढ़ जाएगी।

सभा में सन्नाटा छा गया, क्योंकि राजा के खिलाफ बोलने की किसी की हिम्मत नहीं थी।

 लेकिन राजकुमार दयावीर, जिनके अंदर दया और शांति के संस्कार कूट-कूट कर भरे थे, चुप नहीं रहे। 

उन्होंने अपने पिता के सामने एक बेहद समझदारी भरा प्रस्ताव रखते हुए कहा कि महाराज, हमें युद्ध से पहले इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए। 

ऊपरवाले की कृपा से हमारे पास सब कुछ है, प्रजा खुशहाल , शांत ,सब अपनी अपनी जिंदगी में एक दूसरे के प्रति भाईचारा निभाते हुए बहुत प्रेम पूर्वक  है। 

युद्ध के चलते कितने ही बेकसूर घर बेघर हो जाएंगे, कितने परिवार उजड़ जाएंगे जो लोग भाई चारा और प्रेम पूर्वक भाव से जी रहे है वो एक दूसरे के प्रति ही दुश्मन बन जाएंगे और दूसरों का खू न बहाकर अपना राज्य बड़ा करना हमारे दयालु स्वभाव को शोभा नहीं देता। दयावीर की इस निष्पक्ष और महान सोच को देखकर महामंत्र ने भी उनका समर्थन किया। अंततः, महाराजा दृढ़ का दिल पिघल गया और उन्होंने ऐलान किया कि हम आगे कभी किसी राज्य पर युद्ध नहीं करेंगे और हमेशा शांति बनाए रखेंगे।

 इस फैसले से पूरे चिंतामणि राज्य में खुशी की लहर दौड़ गई और सबने मिलकर दयावीर और राजा दृढ़ की जय-जयकार की।


3. पड़ोसी वैय्यार राज्य की राजकुंवरि और एक-तरफा मोहब्बत

वैय्यार राज्य के राजा की दो राजकुंवरियां थीं, बड़ी बहन का नाम कामिनी और छोटी बहन का नाम कुमारी था।
राजकुंवरि


जब राजकुमार दयावीर की वीरता, उनकी दया और उनके शांतिवादी फैसले के किस्से चारों तरफ फैले, तो यह बातें पड़ोसी वैय्यार राज्य तक भी जा पहुंचीं।

 वैय्यार राज्य के राजा की दो राजकुंवरियां थीं, बड़ी बहन का नाम कामिनी और छोटी बहन का नाम कुमारी था।

राजकुंवरि कुमारी जो कि बेहद खूबसूरत, चंचल और सौंदर्य की धनी थी, उसने जब दयावीर के गुणों और उनके त्याग के बारे में सुना, तो वह बिना दयावीर से मिले ही उनके व्यक्तित्व पर मोहित हो बैठी। कुमारी के दिल में दयावीर के लिए एक-तरफा मोहब्बत जाग उठी। दिन-रात वह बस दयावीर की बहादुरी और दया के किस्से ही सुनती और उन्हीं के ख्यालों में खोई रहती। उसका दिल पूरी तरह से राजकुमार दयावीर को अपना मान चुका था। 


4.जंगल का शिकार और एक नया रोमांचक मोड़

राजकुमार दयावीर
राजकुमार दयावीर


वक्त गुजरता गया और एक दिन राजकुमार दयावीर ने एक नई योजना बनाई। 

उन्होंने सोचा कि चिंतामणि और वैय्यार राज्य के बीच में जो एक विशाल और घना जंगल स्थित है, वहां चल कर कुछ समय प्रकृति के बीच झरने , नदिया , टूटे हुए रस्ते इन सबकी जांच करते हुए थोड़ा सा समय बिताया जाए और शिकार किया जाए।

दयावीर का यह शिकार का योजना किसी आम यात्रा की तरह नहीं था, लेकिन जैसे ही यह बात हवाओं के जरिए उड़ती हुई वैय्यार राज्य तक पहुंची, यह खबर सीधे राजकुंवरि कुमारी के कानों तक जा पहुंची। 

राजकुमारी अपने मन ही में सपने बनने लगी एक तरफ राजकुमार चेहरा न देखे हुए भी उसके मन में राजकुमार दयावीर की एक छवि बन चुकी थी ।

बिना देखे राजकुमारी कुमारी सिर्फ इकतरफा प्यार उसके दिल में बेचैनी पैदा कर थी वो राजकुमार के किस्से सुन सुन कर उसके में जो सच्चा प्यार था वो उमड़ रहा था अब उसे उस शिकार करते हुए राजकुमार को देखने की चाह में वो भी योजना बनाना चाहतीं थी। 

मगर उसे डर था कि अगर दीदी को पता चल गया तो।मेरा प्रेम जुड़ने से पहले टूट न जाए।

की राजकुमार से कैसे मिलना है वो इस बात को अपनी बड़ी बहन को बता कर कूच योजना बनाना चाहती थी मगर वो अपनी बहन से खुल कर कह नहीं पा रही थे

 अब राजकुंवरि कुमारी इस मौके को अपने सपने को सच करने का जरिया कैसे बनाती हैं, और उस घने जंगल में आगे क्या होने वाला है, यह सब हम जानेंगे इस कथा के अगले पड़ाव में।

बने रहिए हमारे ब्लॉग के साथ, क्योंकि इस कहानी का अगला भाग और भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है!


© Copyright challagali Yesudas All Rights Reserved 

Comments

Popular posts from this blog

పాత టంకు పెట్టె (Part 1)

LAST CIGARETTE (లాస్ట్ సిగరెట్) - భాగం 1

​విరిగిన గడియారం (Tuti Hui Ghadi)